ऋषभदेव : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समिति की बैठक , 1 जनवरी को निकलेंगी कलश यात्रा
ऋषभदेव । श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से प्राप्त अक्षत एवम् आमंत्रण पत्र वितरण को लेकर राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समिति ऋषभदेव की बैठक ऋषभ चौक भंडारी साहब की खिड़की मे आयोजित की गयी जिसमे 1 जनवरी की कलश यात्रा को भव्य बनाने पर चर्चा की गयी जिसमे सभी समाज के अध्यक्षों सामाजिक संघठन धार्मिक संगठनो से आग्रह किया गया की 1 जनवरी से सभी अक्षत का वितरण हर घर तक करेl पूजित अक्षत का वितरण राम मन्दिर ऋषभदेव से पूरी तहसील से पधारे मंडल अध्यक्षों को किया जायेगा बैठक मे समिति के संरक्षक नरेंद्र कुमार भंडारी नगर सेठ राजमल कोठारी समिति अध्यक्ष मनीष कुमार मीणा सहित समस्त समाजों के अध्यक्षों धार्मिक और सामाजिक संगठनो के अध्यक्ष और गाँव के प्रबुद्ध नागरिक भी उपस्थित थे ।
