ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, किया लाभन्वित

मावली,ओमप्रकाश सोनी । भारत सरकार की योजनाओं की आम जनता तक जानकारी पहुंचाने एवं पात्र नागरिकों को योजनाओं के माध्यम से लाभन्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन मावली के नगर पालिका के परिसर में आयोजित किया।

इस दौरान भाजपा विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल,विधानसभा समन्वयक रोशनलाल सुथार,नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक सुथार,तहसीलदार रमेश वढ़ेरा , जनसंघ के वरिष्ठ रामचंद्र सोनी,पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल,पंचायत समिति सदस्य नटवर गुर्जर,नंदलाल खटवड़,हीरालाल जाट,प्रमोद सामोता,गोवर्धन जाट,भगवत सिंह गुर्जर,राकेश खटवड़,चंद्रशेखर शर्मा,पार्षद बादल शर्मा,ऋषि खत्री, मनीष विजयवर्गीय, कुंदनमल तेली,निर्मला सुथार,सुरेश भील,तुलसा देवी,धापू बाई,कमला बाई,विजय चारण, राकेश मीणा,मनोज शोभावत,धीरज भट्ट,जमना लाल जांगिड़ ,विशाल चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

सर्वप्रथम यात्रा रथ का ढोल नगाड़ो द्वारा स्वागत कर ,पूजन किया गया।भाजपा विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।विकसित भारत संकल्प यात्रा विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार ने सभी योजनाओं का विस्तृत विवरण दिया।पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल ने केंद्र की योजनाओं की सराहना की।स्वागत उदबोधन पार्षद बादल शर्मा ने दिया।

मंच संचालन जगदीश चंद्र पालीवाल ने किया।

कार्यक्रम में नागरिकों के स्वास्थ्य जांच कर दवाओं का वितरण किया गया।कैलेंडर का विमोचन किया गया।केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,किसान सम्मान निधि,आयुष्मान योजना में लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!