रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा : ऋषभदेव खंड के 112 गांवो के 30000 घरों में वितरित होंगे अक्षत और आमंत्रण पत्र
ऋषभदेव । श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से देश के प्रत्येक घर तक आमंत्रण पत्र एवम अक्षत वितरण कार्यक्रम के तहत ऋषभदेव खंड मे वितरण हेतु जिला स्तर से प्राप्त हुए उक्त अक्षत एवम आमंत्रण पत्र ऋषभदेव खंड के 112 गाँवों तक करीब 30000 घरो तक राम भक्तो द्वारा 01 जनवरी 2024 से 10 जनवरी तक वितरित किये जायेंगे । श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र से प्राप्त अक्षत कलश की शोभा यात्रा 01 जनवरी को प्रात 09 बजे ऋषभदेव मन्दिर से राम मन्दिर ऋषभदेव निकाली जायेगी जिसमे सर्व समाज सम्मिलित होंगे श्री राम मन्दिर से प्रत्येक गाँव को अक्षत वितरित किये जायेंगे । जिसकी जानकारी राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति ऋषभदेव के संरक्षक नरेंद्र कुमार भंडारी नगर सेठ राजमल कोठारी और समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार मीणा ने दी ।
