बल्लेबाजी-गेंदबाजी का बढ़ता रोमांच : आज होंगे क्वार्टर व सेमीफाइनल मुकाबले,चौबीसा समाज क्रिकेट महाकुभ परवान पर

डूंगरपुर,आशीष चौबीसा । कली-दशरथ परिवार आंतरी की ओर से डूंगरपुर शहर में आयोजित की जा रही चौबीसा समाज की उदयपुर-बाँसवाड़ा संभाग स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ परवान पर है। 15 ओवर के नॉकआउट मैच में दूसरे दिन बुधवार को लक्ष्मण ग्राउंड पर पहला मैच डुंगरपुर ए बनाम भगोरा बी के बीच खेला गया। जिसमें डूंगरपुर ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कपिल चौबीसा के 58 रनों के योगदान से 137 रन बनाए। जबकि भगोरा बी ने 8 विकिट खोकर 94 रन बनाए। मुकाबले में डूंगरपुर 43 रन से विजयी हुई। मेन ऑफ द मैच कपिल चौबीसा रहे।

दूसरा मैच उदयपुर ए बनाम सेलोता ए के बीच खेला गया। जिसमें सेलोता ने कुल 139 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर ए ने जवाब में कुल 87 रन बनाये। सेलोता की ओर से चिराग 39 रन की पारी ओर दो विकिट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।

तीसरा मैच सागवाड़ा बनाम गड़ा झुमजी के बीच खेला गया। जिसमें गड़ा झुमजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकट खोकर 61 रन बनायें। वही जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सागवाड़ा ने 9 विकिट से मैच जीत लिया। मेन ऑफ द मैच जयेश चौबीसा रहे।

इसी प्रकार कॉलेज मैदान पर पहला मैच मोवाई ए ओर पाडवा ए के बीच खेला गया। जिसमें पाडवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनायें। वही मोवाई ए की टीम 112 पर आल आउट हो गयी, और पाडवा 38 रनों से विजयी रही। जिसमे मैन ऑफ द मैच पाडवा टीम से तरुण चौबीसा रहे।

दूसरा मैच सुरजगाव बी ओर आंतरी के बीच खेला गया जिसमें आंतरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 87 रन बनाए। जवाब में सुरजगाव की टीम 46 रन पर ऑल आउट हो गयी। मैच में ऋषभ चौबीसा मेन ऑफ द मैच रहे।

इसी प्रकार तीसरा मैच वरवासा ए ओर डेचा के बीच खेला गया। जिसमें डेचा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए। जवाब में वरवासा ए की टीम ने 2 विकिट खोकर विजय हासिल की। मैच में मैन ऑफ द प्लेयर हिमांशु चौबीसा रहे।

वही स्पोर्ट्स मैदान में पहला मैच वरवासा ए और गोठड़ा बी के बीच खेला गया जिसमें वरवासा ए ने 49 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकिट से विजेता रही। जिसमे हिमांशु चौबीसा मेन ऑफ द मैच रहे।

दूसरा मैच बाँसवाड़ा और गोठड़ा ए के बीच हुआ जिसमें गोठड़ा ने पहले बेटिंग करते हुए 62 रन बनाए। जवाब में बाँसवाड़ा ने 6 विकिट से जीत हासिल की। जिसमे मैन ऑफ द मैच लव चौबीसा रहे।

तीसरा मैच मोवाई बी ओर भाड़गा के बीच हुआ जिसमें भाड़गा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनायें। जवाब में मोवाई बी ने 7 विकिट खोकर 111 रन बनाकर 3 विकिट से मैच जीता। मैच में प्लेयर ऑफ द मैच पराग रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!