विकसित भारत संकल्प की यात्रा का कैंप भींडर पंचायत समिति के बड़गांव एवं हिंता ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हुआ आयोजित

बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । विकसित भारत संकल्प यात्रा का कैंप का भींडर पंचायत समिति के बड़गांव एवं हिंता ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी थे, अध्यक्षता भींडर प्रधान हरिसिंह सोनिघरा ने की। विशिष्ट अतिथि एसडीएम पर्वतसिंह चुंडावत विकास अधिकारी जितेंद्रसिंह झाला, विकसित भारत संकल्प यात्रा के विधानसभा संयोजक भंवरलाल भट्ट, भींडर पं. स. स. भरतकुमार व्यास बांसड़ा, पूर्व सरपंच अशोक कुमार जैन अमरपुरा खालसा, सहित सभी विभागों के कार्मिक सहित गांव के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नागरिक एवं माता बहने भी उपस्थित रही । सभी ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी हाथोंहाथ दिया गया, दोनों कैंपों में विधायक डांगी साहब द्वारा अधिकारियों द्वारा सभी कार्मिकों को सभी नागरिकों का काम समय पर करने की हिदायत दी गई एवं भारत सरकार की जन उपयोगी सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी गई इस अवसर पर बड़गांव एवं हिंता कैंप प्रभारी क्रमशः विकास अधिकारी जितेंद्रसिंह झाला एवं तहसीलदार सुनीता सांखला भी मौजूद रहे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!