विकसित भारत संकल्प यात्रा : आमजन की जिंदगी को सुगम बनाने का संकल्प है, विकसित भारत संकल्प यात्रा
आमजन को मिल रहा योजनाओं का लाभ
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । नागरिकों को केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं में जोड़ने और आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किये जाकर आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है।
सलूंबर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर
मंगलवार को जिले की पंचायत समिति सलूंबर की ग्राम पंचायत बस्सी साम चोत और बस्सी झुंझावत पंचायत समिति सराड़ा की ग्राम पंचायत खरबर ‘अ’ और खरबर ‘ब’, पंचायत समिति लसाडिया की ग्राम पंचायत धामनिया और घाटा उर्फ सिधावतो का खेड़ा, पंचायत समिति झल्लारा की ग्राम पंचायत हड़मतिया कला, घटेड़ और पंचायत समिति सेमारी की ग्राम पंचायत कालीघाटी और शक्तावतो का गुड़ा में शिविर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित हुए शिविरों में पात्र ग्रामीणों का आयुष्मान भारत योजना- पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया।
पारंपरिक तरीके से किया प्रचार रथ का स्वागत
विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार रथ का ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंचने पर स्वागत समिति व ग्रामीणों ने गीत गाकर पारंपरिक तरीके से यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘धरती कहे पुकार के’ का आयोजन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रशंसनीय कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों व नागरिकों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजित शिविर में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी गतिविधि के तहत अपने अनुभव साझा कर केंद्र सरकार का आभार जताया।
किसानों को वितरित की मृदा स्वास्थ्य कार्ड
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ओलादन व ढावा में किसानों को मृदा स्वास्थ्य योजना के तहत मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया तथा कृषि की नवीन तकनीक की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग द्वारा ड्रोन के माध्यम से खेतों में नैनो फर्टिलाइजर का प्रदर्शन किया गया।
सलूंबर विधायक ने दिलाई ग्रामीणों को शपथ
राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सतत प्रभावी प्रयास जारी है। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार दौरा कर जन-जन को इस कार्यक्रम का महत्व बताते हुए पात्रजनों को हाथों-हाथ विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने में जुटे हुए है।आयोजित शिविर में विधायक अमृत लाल मीणा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी को शपथ दिलाई एवं छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया।
शिविरों में ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी इन योजनाओं से जुड़े अपने-अपने अनुभव साझा कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार भी व्यक्त कर रहें हैं|
इस अवसर पर ‘धरती कहे पुकार के’ का नाट्यमंचन एवं स्वच्छता गीत का लोक कलाकारों द्वारा गायन किया गया|
यह रहे उपस्थित
विधायक अमृत लाल मीणा, एसडीएम सुरेन्द्र बी पाटीदार, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड पंच एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
