विकसित भारत संकल्प यात्रा : 60 शिविरों में 54563 ग्रामीणों ने लिया भाग
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । भारत सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं (ग्रामीण) के तहत आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को जिले की 10 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् अनिल पहाड़िया ने बताया कि पंचायत समिति सलूंबर की ग्राम पंचायत बस्सी साम चोत और बस्सी झुंझावत पंचायत समिति सराड़ा की ग्राम पंचायत खरबर ‘अ’ और खरबर ‘ब’, पंचायत समिति लसाडिया की ग्राम पंचायत धामनिया और घाटा उर्फ सिधावतो का खेड़ा, पंचायत समिति झल्लारा की ग्राम पंचायत हड़मतिया कला, घटेड़ और पंचायत समिति सेमारी की ग्राम पंचायत कालीघाटी और शक्तावतो का गुड़ा में शिविर आयोजित हुए।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 60 कैम्प में 54563 लोगो ने भाग लिया। प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 1590 लाभार्थियों को लाभ मिला इसी प्रकार जीवन ज्योति बीमा योजना में 530, स्वास्थ की जांच 24889, टीबी की जांच 7371, सिकल सेल की जांच 3251, पीएमयूवाई रजिस्ट्रेशन 1095, महिलाओ को पुरस्कार वितरण 663, छात्रो को पुरस्कार वितरण 933, लोकल खिलाड़ी पुरस्कार 250, लोकल आर्टिस्ट को पुरस्कार वितरण 235, अब तक 43930 लोगो ने संकल्प लिया, एसएचसी डिमोस्ट्रेसन 1 प्रति कैम्प 60, माय भारत वोलेंटियर रजिस्ट्रेशन 6129, मेरी कहानी मेरी जुबानी 1005, धरती कहै पुकार के मंचन 60 प्रति 1 कैम्प, क्विज प्रतियोगिता में 1420 लोगो ने भाग लिया।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाडिया ने बताया कि समस्त ग्राम पंचायतों में पहुंची वैन का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया वहीं वैन द्वारा प्रधानमंत्री का संबोधन एवं विडियो फिल्म प्रदर्शन किया गया। शिविरों में “धरती कहे पुकार के’’ गतिविधि अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये तथा फ्लेगशिप योजनाओं से संबंधित समस्त अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई ।
उन्होने बताया कि अधिकाधिक प्रगति के लिए प्री कैम्प भी आयोजित किए जा रहे हे एवं ऑटो पर लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है
बुधवार को यहां होंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर आयोजित
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी अनिल पहाड़िया ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को सलूंबर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खेराड़, चिबोड़ा, सराड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खोड़ी महुडी, लसाडिया पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धोलिया, ओवरा झल्लारा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जेताणा, सेमारी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भोराई, राठोडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर आयोजित होंगे।
शिविर में इन योजनाओं में पंजीकरण किया जाएगा
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिवर में आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री बालिका कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, केसीसी योजना, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, हर घर जल, जल जीवन मिशन, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में नामांकन छात्रवृत्ति योजनाएंए प्रगतिशील किसानों से प्राकृतिक कृषि और मृदा स्वास्थ्य कार्ड स्वास्थ्य कैम्प एवं पंजीयन यथा उज्जवला योजना, मेरा भारत वालिंटियर्स, टीबी स्क्रीनिंग एनिमिया उन्मूलन, आयुषमान कार्ड, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलेंडर को सुलभ कराने गरीबों के लिए आवास खाद्य सुरक्षा उपयुक्त पोषण विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं स्वच्छ पेयजल इत्यादि जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
