भारत विकास संकल्प यात्रा का बांसड़ा ग्राम के रा उ प्रा विद्यालय के प्रांगण में आयोजन

भिंडर,कन्हैयालाल मेनारिया । भारत विकास संकल्प यात्रा सोमवार को बांसड़ा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजन किया गया । इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक उदयलाल डांगी एवं जन प्रतिनिधि भिंडर प्रधान हरीसिंह सोनीघरा, उपखंड अधिकारी पर्वतसिंह चुंडावत, विकास अधिकारी जितेंद्रसिंह, पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास बांसड़ा, ग्राम पंचायत सरपंच छगनीबाई जाट, विकसित भारत संकल्प यात्रा के विधानसभा संयोजक भंवरलाल भट्ट, भींडर ग्रामीण मंडल के यात्रा संयोजक लक्ष्मीलाल मेनारिया, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर शर्मा, पूर्व मेनार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मेनारिया, भींडर मंडल अध्यक्ष चमन सोनी, भंवरलाल रावत बग्गड, प्रकाश सेन बड़गांव, मुरली तिवारी एवं योजना के संबंधित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान माता सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को सुशाशन के रूप मनाया गया । अटल बिहारी वाजपेई, भारत माता एवं मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर सभी ने आशीर्वाद लिया ।

अतिथियों का स्वागत तिलक माला व मेवाड़ी मोठड़ा पहनाकर किया । इसके बाद में गांव के युवा एवं मोतबिरों द्वारा विधायक महोदय को गांव की अनेक समस्याओं से अगवा करवाया गया जिससे बाद विधायक जी ने अधिकारियों को काश्तकारों के सभी कार्य समय पर करने की फटकार भी लगाई । इस दौरान विधायक महोदय ने व्यवस्था को देखकर विभाग पर नाराज की जताई कहां की शिविर इस तरह किया जाता है क्या । महिलाओं द्वारा उदयपुर भिंडर मुख्य मार्ग पर पूर्व में प्रकाशित खबर का मुद्दा उठाया सड़क पर कचरा पड़ा है उसको हटाने की मांग की । युवाओं ने विधायक महोदय, उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायत में चरनोट भूमि फर्जी पट्टे देकर रजिस्ट्री के संबंध अवगत करवाकर कार्यवाही कर उक्त भूमि को खाली करवाने एवं गायों के लिए गोचर भूमि को खाली करने के लिए निवेदन किया । जिसके बाद एसडीओ ने सरपंच प्रतिनिधी को बुलाकर जोरदार फटकार भी लगाई ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 790 की tb स्क्रीनिंग की गई। एसबीआई बैंक के द्वारा पीएम सुरक्षा बीमा योजना के 12 यूसीसीबी के द्वारा 12 लोगो kcc, 2क्विज में जितने वाले को सर्टिफिकेट, 1 उज्ज्वल योजन के आवेदन और 40 की गेस कनेक्शन केवाईसी, स्थानीय विद्यालयों को बालिका द्वारा धरती कहे पुकारे के में कार्यक्रम, कृषि ड्रोन को प्रदर्शन, 300 कैलेंडर और 50 बुलेट वितरण, 6 किसान सम्मान निधि का लाभ, आयुर्वेद विभाग द्वारा 40 व्यक्ति इलाज, आदि लाभ दिए गए।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास बांसड़ा द्वारा किया गया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!