भिंडर पंचायत समिति के कुंडई ग्राम पंचायत में निर्विरोध उदयलाल मीणा सरपंच हुए निर्वाचित

कुंडई,कन्हेयालाल मेनारिया । ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित कोरम में ग्राम पंचायत के समस्त 9 वार्ड पंच उपस्थित रहे जिसमें अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट पर सर्व सहमति से सभी वार्ड पंचों ने उदयलाल मीना को निर्विरोध निर्वाचित किया, ज्ञात रहे की कुंडई ग्राम पंचायत के पुर्व सरपंच पद पर देवीलाल मीणा निर्वाचित हुए थे उनका राजकीय सेवा में चयन होने से उन्होंने इस्तीफा दे दिया गया था जिस पर कार्यवाहक सरपंच का निर्वाचन किया जाना था जो आज सर्व सहमति से तय हुआ इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य भींडर भरतकुमार व्यास बांसड़ा एवं अशोक कुमार जैन पूर्व सरपंच अमरपुरा खालसा, उप सरपंच मोहन मेघवाल, वार्ड पंच किशनसिंह, सुशीला देवी, केसर देवी, नवलराम, माधवलाल, नरेंद्र कुमार, धापू भाई, लीलाबाई आदि उपस्थित थे एवं पंचायत समिति भींडर की ओर से पी ई ओ कैलाश मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार हरितवाल सहित गांव के सैकड़ो प्रबुद्ध जन उपस्थित थे ।

सरपंच निर्वाचन के पश्चात ग्राम वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ नव निर्वाचित सरपंच एवं अतिथियों का स्वागत अभिवादन किया एवं सभी की उपस्थिति में आज अपरान्ह 12:15 पीएम पर सरपंच उदयलाल मीना को पदभार ग्रहण करवाया गया ।

सरपंच उदयलाल मीणा एवं समस्त ग्राम वासियों ने विधायक उदयलालजी डांगी का आभार जताया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!