एनसीसी द्वारा शिविर का आयोजन

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । एनसीसी महानिदेशालय राजस्थान के राजस्थान के तत्वाधान में उदयपुर समूह मुख्यालय द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर का आयोजन दिनांक 23 दिसंबर 2023 से 3 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है 5 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा शिविर का आयोजन भोपाल नोबल संस्था कैंपस में किया जा रहा है उक्त शिविर में तमिलनाडु अंडमान निकोबार पांडिचेरी के निदेशालय के 150 तथा राजस्थान निदेशालय के उदयपुर कोटा जोधपुर जयपुर संभाग के लगभग 450 कैडेट भाग ले रहे हैं शिविर का मुख्य उद्देश्य तमिलनाडु तथा राजस्थान निदेशालय के कैडेट्स को एक दूसरे की कला संस्कृति वेशभूषा तथा भाषा को साझा करना है 12 दिवसीय इस शिविर में तमिलनाडु से आए कैडेट्स को मेवाड़ की धरती पर शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत उदयपुर दर्शन कराया जाएगा काम कमांडेंट कर्नल राजेश कुमार द्वारा शिविर के शुभारंभ समारोह में दूसरे राज्यों से आए समस्त कैडेट्स तथा स्टाफ का हार्दिक अभिनंदन किया गया उन्होंने कैडेट्स को कैंप में होने वाले सभी गतिविधियों तथा कॉम्पिटिशन के निर्देश दिए शिविर के द्वितीय दिवस राजस्थान डायरेक्टरेट के जूनियर विंग तथा जूनियर डिवीजन के कैडेट्स को सहेलियों की बड़ी तथा फतेहसागर पाल का भ्रमण कराया गया साथ ही संध्या काल में आशु भाषण प्रतियोगिता में कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा लैंग्वेज एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत तमिलनाडु के कैडेट्स ने राजस्थानी भाषा तथा राजस्थान के कैडेट्स तमिल भाषा सीखने का प्रयास किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!