विकसित भारत संकल्प यात्रा का केंप वाना एवं बरोडीया में हुआ आयोजित
भींडर । देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भारत को 2047 तक प्रत्येक क्षैत्र में पूर्ण विकसित एवं आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से पूरे भारत के प्रत्येक प्रांत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ आज भींडर पंचायत समिति क्षेत्र के वाना एवं बरोडिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचा । कार्यक्रम को संबोधित विधायक उदयलाल डांगी, भंवरलाल भट्ट, हरिसिंह सोनीगरा सहित कई वक्ताओं द्वारा किया गया । विधायक डांगी ने भारत सरकार की 17 योजनाओं का लाभ एवं सरकार की योजना की पूरी जानकारी सभी ग्रामीणों को दी गई, जिस जिसने इस योजना में पंजीकरण नहीं कराया है उन्हें पंजीकरण करवाने के लिए बताया एवं भारत सरकार की सभी योजना को लाभ लेने के लिए कहा गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी थे, अध्यक्षता भींडर प्रधान हरिसिंह सोनीगरा एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के यात्रा संयोजक भंवरलाल भट्ट थे, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जी जैन, एसडीएम पर्वतसिंह चुंडावत, बीडियो जितेंद्रसिंह जाला, भींडर पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास बांसडा, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, मेनार उपसरपंच शंकरलाल मेनारिया, अमरपुरा पूर्व सरपंच अशोक जैन, प्रेमशंकर उपाध्याय, बग्गड पुर्व सरपंच भंवरलाल रावत, प्रकाश सेन बड़गांव, जयप्रकाश चौबीसा निमडी, भींडर पंचायत समिति के कुंडई ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच उदयलाल मीणा सहित आसपास के गांवों से मेहमान सहित वाना गांव के सभी ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे । अतिथियों का स्वागत यात्रा संयोजक लक्ष्मीलाल मेनारिया, नारायणसिंह शक्तावत, उमाशंकर मेनारिया, चंपालाल मेनारिया, मोहन मेनारिया, रामचंद्र मेनारिया, विमल मेनारिया, तिलक मेनारिया, भवानी मेनारिया, हरीश मेनारिया सहित गांव के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन स्थानीय विद्यालय के विनोद जी द्वारा किया गया।
