उदयपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक का फेसबुक पेज हैक, एसपी को शिकायत : विधायक के पेज से गलत पोस्ट लगी तो कार्यकर्ताओं ने सूचना देकर बताया, पुलिस ने जांच शुरू की
उदयपुर ग्रामीण के भाजपा विधायक का फेसबुब पेज किसी हैकर ने हैक कर लिया है। इस संबंध में उन्होंने उदयपुर पुलिस को शिकायत दी है और एक बयान में कहा कि जो भी गलत पोस्ट अपलोड की जा रही है वह वे नहीं कर रहे है। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के ऑफिशियल फेसबुक पेज को सोमवार को किसी हैकर ने हैक कर लिया। ये उनको उनके कार्यकर्ताओं ने सूचना देकर बताया कि फेसबुक पेज पर गलत वीडियो आ रहे है तब मीणा ने देखा तो पता चला। मीणा के पेज को लेकर उदयपुर एसपी को शिकायत की। इस पर पुलिस की सायबर टीम ने जांच शुरू कर दी है। मीणा ने एक बयान में कहा कि इस पेज पर जो भी गलत पोस्ट डाली जा रही है वह मैने पोस्ट नहीं की है, इस संबंध में पुलिस को शिकायत करते हुए कार्रवाई के लिए कहा है।
