लेपर्ड ने खेत में दो लोगों पर किया हमला : ग्रामीणों के शोर मचाते ही भागते वक्त दीवार से टकराया लेपर्ड, मौके पर ही मौत

खेतों पर काम कर रहे किसान पर और वहां पास ही एक युवा पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर के बाद लेपर्ड के भागते वक्त पत्थर की एक दीवार से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। मामला तीन दिन पुराना है और रविवार शाम बाद सामने आया जब कुछ ग्रामीणों ने यह बात गोगुंदा आकर बताई।

घटना उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के कुंडाऊ गांव में शनिवार अल सुबह एक मादा लेपर्ड ने दो लोगों पर हमला कर दिया जिसमें दोनों घायल हो गए और उनको उदयपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बताते है कि खेतों पर काम कर रहे 62 साल के भगा पिता उमा गमेती पर लेपर्ड ने हमला बोल दिया। लेपर्ड यही नहीं रुका उसने आगे खड़े 31 साल के मोडवा निवासी खेता राम पिता पूना राम गमेती पर भी हमला कर दिया।

जैसे ही लोगों ने लेपर्ड को हमला करते देखा तो शोर मच गया और चारों तरफ खेतों से लोग भागे और इस बीच लेपर्ड ने वहां से भागा और खेत के पास बनी पत्थर की दीवार से टकराते हुए बेहोश होकर गिर गया। बाद में देखा तो लेपर्ड की मौत हो चुकी थी। बताते कि लेपर्ड के सिर में चोट आई।

बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जिस पर गोगुंदा के क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि माथुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले दोनों घायलों को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उदयपुर रेफर किया। बाद में उनको उदयपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गोगुंदा आए एक ग्रामीण ने बताया कि वन विभाग का स्टाफ जो घटना स्थल पर आए उन्होंने लोगों को यह कहा गया कि कोई इसके वीडियो और फोटो वायरल नहीं करेगा।

वन विभाग के अधिकारियों ने मादा लेपर्ड के शव को कब्जे में लेकर गोगुंदा पशु चिकित्सालय में रखवाया जहां मेडिकल बोर्ड से लेपर्ड का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में उसका गोगुंदा में ही अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि मादा पैंथर के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा स्पष्ट हो पाएगा। वैसे एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि लेपर्ड के सिर में गंभीर चोट थी जिसके चलते उसकी मौत हुई है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!