राष्ट्र की बात स्वयंसेवकों के साथ : सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज

उदयपुर,दिनेश कलाल । राष्ट्रीय संत मोटिवेशनल एवं आध्यात्मिक गुरु संत श्री रितेश्वर जी महाराज 4 जनवरी से उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। 4 जनवरी को महाराज कुमार साहब विश्वराज सिंह जी मेवाड़ की तरफ से गुरुदेव का स्वागत सम्मान कार्यक्रम होगा 5 तारीख को गुरुदेव का प्राकट्य उत्सव मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के विवेकानंद सभागार में मनाया जाएगा 6 तारीख को प्रताप गौरव केंद्र में राष्ट्र की बात स्वयंसेवकों के साथ एक कार्यक्रम आयोजित होगा एवं उदयपुर प्रवास का अंतिम कार्यक्रम 7 जनवरी को शहर के हिरन मगरी स्थित स्वागत वाटिका में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय महाकाल सेना के संस्थापक श्री श्री 1008 दिगंबर खुशाल भारती जी महाराज श्रृंगी ऋषि महादेव , महामंडलेश्वर श्री 1008 नर्मदा शंकर जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी , प्रेमचंद बेरवा आने की संभावना एवं सहमति व्यक्त की है। साथ ही तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ, हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी उपस्थित रहेंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!