क्षेत्र में सरसो के खेतों ने ओढ़ी पीली चादर, चारो तरफ हुआ मनोरम दृश्य
सरसों के खेतों में बहार आते ही भौरों और मधुमक्खियों का गुंजन हुआ शुरू ठिठुरन बढ़ गयी हैं। झूमते लहराते फूल खेतों में अपनी सुंदरता
बांसडा, कन्हेयालाल मेनारिया । क्षेत्र के बांसडा के आस पास क्षेत्र में इन दिनों समीप एव इनसे सटे इलाको में सरसो के खेतों ने इन दिनों पीली चादर ओढ़ रखी है और जिसके फूल अब पूर्णत: खिल चुके हैं और इनमें फलियां भी आ चुकी है। ऐसे में सर्द हवा के झोंकों में इसके झूमते लहराते फूल खेतों में अपनी सुंदरता लुटा रहे हैं। सरसों के खेतों में बहार आते ही भौरों और मधुमक्खियों का गुंजन शुरू हो गया है। खेतों के समीप स्थित झुरमुटों में उनके छत्ते भी दिखने लगे हैं। क्षेत्र में सरसों फूल मधुमखियों को खूब पसंद होने से सरसो के खेतों में मंडरा रही है और इसके शौकीन भी शहद का लुत्फ उठाने को आतुर हैं।
इन दोनों पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण क्षेत्र में भी सर्दी का असर बढ़ रहा है तापमान के गिरावट के साथ-साथ सर्दी का दिखाते हुए से विद्यालय के बच्चे स्कूल जाते हुए एवं सुबह में अलाव का जतन करते हुए दिखाई दिए वह शाम को दुकानों के सामने भी अलाव का जतन करते हुए दिखाई देते हैं एवं फसलों में कई बलिया बन रही है तो कई फूल खिल रहे हैं सरसों के फसल पर फूलों से पीली चादर पहन ली हो एवं फूलों पर मधुमक्खी मंडरा कर शहद एकत्रित करती हुई। गेहूं की फसलों पर कहीं बलिया निकल रही हैं तो कहीं हर चादर पहन ली हो उसे तरह दिखाई दे रही है।
