ट्रेक्टर-ट्रोली ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, अन्य हुआ घायल 

आसपुर,प्रवीण कुमार कोठारी । डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के खुदरडा गाँव के पास एक ट्रेक्टर ट्रोली ने बाइक को टक्कर मार दी | हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गया | घायल को आसपुर अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई मामुली चोंट लगी थी| वही मृतक का मोर्चरी में शव रखवाया है |

डूंगरपुर जिले की आसपुर थाना पुलिस के अनुसार खुदरडा गाँव निवासी 22 वर्षीय राजेश मीणा उर्फ (पप्पू )दो दिन पहले ही अहमदाबाद से घर आया था | वही रात को अपने दोस्त रतनलाल के साथ बाइक पर बैठकर मोदपुर गाँव की तरफ जा रहा था | इस दौरान खुदरडा गाँव के पास एक ट्रेक्टर-ट्रोली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी | हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त रतनलाल घायल हो गया | घायल रतनलाल को आसपुर अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी | वही शव को मोर्चरी में रखवाया | घटना की सुचना पर परिजन मोर्चरी पहुंचे | जहा पुलिस ने रविवार सुबह परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया | वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | इधर वही राजेश की मौत के बाद उसके एक बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया है |

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!