तहसीलदार ने विद्यार्थियों को स्वेटर बाँटे
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के साकरोदा ग्राम पंचायत के जनरावत बस्ती के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तहसीलदार डॉक्टर रमेश चंद्र वडेरा ने कक्षा 1से 5वी तक के सभी 70 बालिकाओं को उन्नी वस्त्र स्टेशनरी सामग्री पेन पेंसिल कॉपी रबर भामाशाह के रूप में सभी बच्चों को स्वेटर स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। तहसीलदार ने बताया की शिक्षा ही जीवन का आधार है। हमें पढ़ लिखकर आगे बढ़ाना है। इस दौरान शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, महेश चंद्र कोठारी, कुंवर पाल गुर्जर, गौरी शंकर खटीक, वीरेंद्र सिंह राठौड़ और गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।
