समग्र शिक्षा की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा एवं नियोजन बैठक आयोजित हुई
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में समग्र शिक्षा की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा एवं नियोजन बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की । शिक्षा विभागीय एवं समग्र शिक्षा की समस्त गतिविधियों की एसीबीईओ प्रथम प्रकाश चंद्र चौधरी, संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर, पंकज जोशी, साक्षरता प्रभारी कमलेश त्रिवेदी, राज्य संदर्भ केन्द्र उदयपुर से संदर्भ व्यक्ति विशेष शिक्षा भगवत प्रसाद बुनकर ने अपनी गतिविधियों पर विस्तार से संभागीयों को समझाया गया।इस दौरान बैठक में सभी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य, संस्था प्रधान, समग्र शिक्षा मावली कार्यालय स्टाफ में करण सिंह राव प्रशासनिक अधिकारी, आशीष कुमावत, चुन्नी लाल अहीर, पवन नागौरी, कमलेश त्रिवेदी, शांति लाल मीणा, कैलाश प्रजापत, मनोज पंचाल,अर्जुन सिंह राव, महेंद्र सिंह, रमेश बड़गुर्जर, सरसी बाई उपस्थित रहे।
