शिक्षकों ने विद्यार्थियों को वितरित किये स्वेटर
विनोद कुमार रेगर
गंगापुर (भीलवाडा) – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माझावास के नवनियुक्त शिक्षकों ने 30 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किये। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि हाल ही में नियुक्त शिक्षक विश्वास दाधीच, बुद्धराज मीणा, पंकज जीनगर, रामकुमार पालीवाल, रतन सिंह द्वारा अपनी पहली तनख्वाह में से अंशदान करके जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किये। इस अवसर पर जगदीश आचार्य , किशन लाल रेगर , रतन लाल आचार्य, रामशंकर शर्मा , चंद्रप्रकाश शर्मा , माया जाट, किशन लाल आदि शिक्षकगण उपस्थित थे । इस अनुकरणीय कार्य पर सरपंच बद्री लाल सालवी ने आभार व्यक्त किया।
