विकसित भारत संकल्प यात्रा : अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । नगर परिषद सभागार गुरूवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं की अब तक प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

अतिरिक्त जिला कलक्टर कृष्णपाल सिंह चौहान ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लगने वाले शिविरों में अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए अधिक से अधिक पात्र को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उन्होंने डोर टू डोर अभियान चलाते हुए योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही हेल्थ कैंप में स्क्रीनिंग बढ़ाने, डायबिटीज, एनीमिया, टी.बी. जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग करने के लिए निर्देशित किया।

केंद्र सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन एवं प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने, योजनाओं संबंधी जागरूकता एवं निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में आरंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन को लेकर गुरूवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर कृष्णपाल सिंह चौहान ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजना उज्ज्वला योजना,प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना इत्यादि योजनाओं की अब तक की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।अतिरिक्त जिला कलक्टर ने समीक्षा के दौरान समस्त अधिकारियों को कहा कि व्यापक प्रचार-प्रसार कर योजनाओं का लाभ लेने वाले पात्र व्यक्तियों को जागरूक करें तथा प्रेरित करें।

आरंभ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाड़िया ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर बनाई कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जहां भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं आयुष्मान भारत-पीएमजेवाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, जनधन योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थियो को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही इस दौरान् मौके पर ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

यह रहे उपस्थित

बैठक में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल फहाड़िया, सराड़ा एसडीएम प्रकाश चंद्र रैगर,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.पी. बुनकर, डीओआईटी के जीवन राम मीणा सहित बैंक मैनेजर एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!