थाने से 200 मीटर दूर पेड़ पर लटका था शव : गुजरात से 2 दिन पहले ही घर आया था , खेरवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला

उदयपुर जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को बरगद के पेड़ पर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला। घटना थाने से महज 200 मीटर दूरी की है। आसपास लोगों की शव पर नजर पड़ी तो वे दंग रह गए। लोगों ने पुलिस की इसकी सूचना दी। जिसके बाद पहाड़ा थानाधिकारी अंसार अहमद जाब्ते के साथ पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। जिसके बाद शव को खेरवाड़ा सरकारी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

इधर, घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मेघवाल बस्ती निवासी 22 वर्षीय अविनाश मेघवाल पिता दिनेश मेघवाल के रूप में हुई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे सुसाइड बता रही है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।

मृतक के पिता दिनेश ने बताया कि उसका बेटा अविनाश अहमदाबाद में होटल में काम करता था। दो दिन पहले ही वह अहमदाबाद से घर आया था। एक दिन पहले सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। तब से वापस घर नहीं लौटा। बेटा कुछ परेशान लग रहा था लेकिन किस वजह से परेशान था। इस बारे में कभी खुलकर नहीं बताया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!