रेलवे सुरक्षा बल ने अवैध शराब सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मावली,ओमप्रकाश सोनी । प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब जयपुर तथा मण्डल सुरक्षा आयुक्त अजमेर द्वारा जारी दिशानिर्देशों की अनुपालना एवं सवारी गाड़ियों में अवैध लिक्विर परिवहन की धरपकड़ के अभियान के दौरान गुरुवार को रेसुब चोकी मावली पंकज कुमार, मोहनलाल, कांस्टेबल सुरेशचंद्र, रमित कुमार के साथ सवारी गाड़ी नाथद्वारा ओखा एक्सप्रेस के अराइवल के पश्चात सवारी गाड़ी में अवैध शराब एवं अन्य अवैध सामान के सम्बंध में निगरानी गश्त के दौरान उक्त गाड़ी में ऊपर वाली सीटों पर ट्रोलीबेग तथा केरी बैग सदिग्ध अवस्था मे रखे हुए मिले, जिनके बारे में पूछने पर राहुल पुत्र माधुबा उम्र 19 वर्ष निवासी हमसुर तहसील द्वारका गुजरात, तथा रौनक पुत्र वरजम्बा उम्र 19 वर्ष निवासी बरड़िया तहसील द्वारका गुजरात के द्वारा अवैध रूप से लाए गए 2 सूटकेस तथा 3 केरी बेगो में से 60.250 लीटर शराब तथा कुल कीमत 21950 की बरामद कर गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।
