अयोध्या से आई पूजन सामग्री की वितरण 

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । खेरोदा में रविवार को अयोध्या से आई पूजित सामग्री वितरण व्यवस्था को लेकर बुधवार को संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर पर 11 गांवों की बैठक आयोजत हुई। जिसमें पूजित सामग्री घर-घर जाकर वितरण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर वाना उपखंड प्रमुख शिवलाल नागदा तथा प्रदिप जणवा ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर घर-घर जाकर पूजित सामग्री वितरण तथा निमंत्रण 1 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इस दोरान परशराम सोनी, बाबरलाल पुष्करणा, बलवंत सिंह चौहान, दिनेश माली, पुष्पेंद्र जणवा,श्रवण कुमार जणवा , हार्दिक सेन आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!