खेरोदा में तीन दिन पूर्व घर से लापता हुई विवाहिता का कुएं में मिला शव, पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने शुरू की जांच

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर जिले के खेरोदा कस्बे में तीन दिन पूर्व घर से लापता हुई विवाहिता की घर के पास स्थित एक कुएं में लाश मिली। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अग्रिम जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खेरोदा कस्बे में स्थित एक कुएं में महिला लाश मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर खेरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से लाश को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतका की शिनाख्त शारदा मीणा 23 वर्ष निवासी खेरोदा के रूप में हुई। मृतका के पिता रामाखेड़ा निवासी झालम चंद पिता केवा मीणा ने थाने में रिपोर्ट देते हुए बताया की उसकी पुत्री शारदा मीणा उम्र 23 वर्ष का विवाह करीब 5 साल पहले खेरोदा निवासी भेरूलाल पिता कालू लाल मीणा के साथ हुआ। वही दोनों के एक तीन वर्ष का पुत्र भी है। शादी के बाद पुत्री के ससुराल में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। पिता ने बताया की करीब दो माह पूर्व दोनों के बीच किसी बात को लेकर के अनबन चल रही थी। जिससे भेरूलाल मेरी पुत्री शारदा से अलग रह रहा था ओर मेरी पुत्री के हाथों से बना खाना भी नहीं खा रहा था। इसी बीच 18 दिसंबर सोमवार को मेरी पुत्री व उसके पति के बीच झगड़ा होने के बाद शारदा घर से बिना बताएं कहीं पर चली गई। शारदा बिना बताए कहीं चले जाने के बाद अपने स्तर पर काफी तलाश की। लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चल पाया। घर के पास कुएं में शारदा की लाश मिलने के बाद पिता सहित परिवार के अन्य लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता ने खेरोदा थाने में रिपोर्ट देकर पुत्री की मौत के मामले में पूरी जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने खेरोदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शव को लेकर आए जहा पर मेडिकल टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव ससुराल पक्ष को सुपुर्द कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर के प्रकरण दर्ज करके अग्रिम जांच शुरू कर दी है। इस दौरान मौके पर भिंडर एसडीएम पर्वत सिंह,तहसीलदार भिंडर सुनीता सखाला,खेरोदा थानाधिकारी धनपत सिंह,पटवारी इंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, बीट कांस्टेबल प्रवीण सिंह मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे जहा पर ग्रामीणों व प्रशासन द्वारा बड़ी मशक्कत से लाश को कुएं से बाहर निकाला गया। मामले के जांच भिंडर एसडीएम पर्वत सिंह कर रहे है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!