गाडरी समाज की संभाग खेलकूद प्रतियोगिता 30 दिसंबर से , पूर्व तैयारी बैठक में तय की विस्तृत रूपरेखा  

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । अखिल भारतीय धनगर मेवाडा गाडरी महासभा व गाडरी समाज खेल समिति की संयुक्त बैठक बुधवार को संत श्री दूदाजी महाराज की धूणी, मडीकपुरा पर दोपहर को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा जिला अध्यक्ष शंकर लाल गायरी झाडोल ने की। जिलाध्यक्ष गायरी ने बताया कि शीत कालीन अवकाश के दौरान संत श्री दूदाजी महाराज की धूणी, मडीकपुरा पर दिनांक 30 दिसंबर 2023 से 02 जनवरी 2024 तक चार दिवसीय षष्ठम संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी । जिसमें कबड्डी, वालीबॉल, क्रिकेट व रस्साकस्सी खेल आयोज्य होंगे। बैठक में प्रतियोगिता की विस्तृत रूपरेखा तय की गई ।

समितियां गठित कर दी जिम्मेदारी :- खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया । जिसमें अर्थ व्यवस्था समिति, निमंत्रण समिति, स्वागत समिति, जलपान व भोजन समिति, सुरक्षा , पार्किंग, ग्राउंड निर्माण समिति , निर्णायक टीम , मीडिया टीम, साज सज्जा , मंच संचालन सहित अन्य समितियों का गठन करते हुए प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए गए। सभी समितियों के प्रभारियो व सह प्रभारियों को अपनी टीम गठन करने के निर्देश दिए । बैठक में महासभा के पदाधिकारीगण और समाजजनो ने हिस्सा लिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!