शिक्षको ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी उपखण्ड कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रमेश चंद्र वढेरा को ज्ञापन सौपा। जिसने बताया कि बांसवाड़ा जिले के सांमरिया ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय वीडियापाडा में अध्यापिका सुश्री कल्पना यादव के साथ असामाजिक तत्व द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जूते से मारपीट कर राज कार्य में बाधा पहुंचाई। जिससे शिक्षक समुदाय में काफी आक्रोश है। महिला कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। शिक्षक कर्मचारियों के साथ ऐसे कृतियों की पुनरावृत्ति नहीं हो तथा असामाजिक तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार खटीक, विनोद प्रकाश भारती, शशि मीणा, पंकज शर्मा, देवकीनंदन गुर्जर, सोनू सिंह, संजय बोला, सत्यनारायण गुर्जर, अभिषेक यादव, सरिता धायल, गंगा नकवाल, दीप्ति शर्मा, उपमा शर्मा आदि उपस्थित थे।
