सलूंबर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज,जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
पांच जागरुकता वाहनों से घर-घर पहुंचेगा विकसित भारत का संकल्प
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से हरी झण्डी दिखाकर राज्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सलूंबर में जिला स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार, सलूंबर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री अनिल पहाड़िया ने अथितियो का उपरना एवं मल्यार्पण कर के स्वागत किया साथ ही सभी ने विकसित भारत बनाने की प्रतिज्ञा ली।
जन-जन तक पहुंचेगा विकसित भारत का संकल्प
सलूंबर विधायक अमृत लाल मीणा, जिला कलक्टर प्रताप सिंह और अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पंचायत समिति सभागार से जागरूकता वाहनों को जिले के अलग-अलग ब्लॉक के लिए हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।
ग्राम पंचायत बरोडा में प्रथम कैंप में पहुंचे विधायक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सलूंबर विधायक अमृत लाल मीणा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए हम सब को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। विकसित भारत का सपना प्रत्येक देशवासी का सपना है। यात्रा के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कैंप के माध्यम से गांव-गांव जाकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए। लाभार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में कैंप में लाना चाहिए, ताकि आमजन में विश्वास जगे कि यह कोरी गारंटी नहीं है। सरकार की योजनाओं से गरीबों और वंचितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। यह लाभ अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंचाना है।
सलूंबर विधायक श्री अमृत लाल मीणा ने ग्राम पंचायत बरोड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत जिले में आयोजित प्रथम कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान मीणा ने विभिन्न विभागों के काउंटर पर जाकर योजनाओं की जानकारी ली और दिनभर की प्रगति पर संतोष जाहिर किया।
कैंप स्थल पर स्वास्थ्य शिविर, टीबी स्क्रीनिंग, सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, पीएम उज्ज्वला के लिए आवेदन, मेरा भारत वॉलिंटियर्स का नामांकन, केसीसी नामांकन, आयुष्मान कार्ड और आईटी आदि के पंजीयन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को कैंप में आने वाले हर व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक लाभ दिलवाने के निर्देश दिए।
यात्रा के जिला नोडल अधिकारी अनिल पहाड़िया ने बताया कि कैंप में ग्राम पंचायत बरोड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का रिकॉर्डेड संदेश सुनाया गया। विकसित भारत की संकल्प प्रतिज्ञा के बाद लघु फिल्म दिखाई गई। मेरी कहानी, मेरी जुबानी सेगमेंट में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपना अनुभव बताया। सतत कृषि गतिविधियों के तहत किसानों को नई तकनीक की जानकारी दी गई। स्थानीय कलाकारों और महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई तथा ऑन स्पॉट क्विज का भी आयोजन किया गया।
सलूंबर एसडीएम सुरेन्द्र बी पाटीदार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता वैन के माध्यम से सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।
आज यहां पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाड़िया ने बताया कि 17 दिसम्बर रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत बरोड़ा व डगार में जाएगी।
*यह रहे उपस्थित*
कार्यक्रम में सलूंबर विधायक अमृत लाल मीणा, जिला कलक्टर श्री प्रताप सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर कृष्णपाल चौहान, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अनिल पहाडिया, समाजसेवी,सलूंबर प्रधान गंगा देवी, लसाडिया प्रधान कन्हैया लाल मीणा, सेमारी प्रधान दुर्गा शंकर मीणा, विकसित भारत यात्रा संयोजक चंद्रशेखर जोशी, सह संयोजक लव कुमार व्यास, सोनल मीणा, जिला परिषद सदस्य पुष्कर तेली उप जिला प्रमुख, धर्मेन्द्र, दौलत सिंह, केशव लाल, खुशबू कुंवर, कुरीलाल, लक्ष्मण, मांगीलाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
