तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्पन्न
मावली,ओमप्रकाश सोनी । ब्लॉक स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मावली गाँव महात्मा गांधी विद्यालय में आयोजित किया गया।
14 से 16 दिसम्बर तक आयोजित प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षकों ने शाला पुर्व कक्षाओं के विद्यार्थियों को खेल -खेल में शिक्षा प्रदान करने, विद्यार्थियों के नवीन तकनीकी एवं संसाधनों के माध्यम से सिखाने के गुर सिखाये गये।
समापन सत्र में आरपी सोहन लाल बुनकर, चुन्नी लाल अहीर, सुधीर शर्मा, मोती लाल, शांति लाल मीणा, महेश विजयवर्गीय, दक्ष प्रशिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
