ऋषभदेव : रक्तदान शिविर में 56 यूनिट रक्तदान हुआ
ऋषभदेव । स्थानीय एचडीएफसी बैंक एवं महावीर इंटरनेशनल के सयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर सयोजक डॉ विपिन जैन ने बताया की शिविर में 56 यूनिट रक्तदान हुआ । एचडीएफसी बैंक उप प्रबंधक भरत मीणा ने बताया की शिविर में महाराणा भूपाल हॉस्पिटल उदयपुर के दल ने सहयोग किया । रक्तवीरो को प्रशंशा पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष राकेश मलासिया , महामंत्री मुकेश गांधी , संजय जैन, एचडीएफसी बैंक के चिराग , आशुतोष, गजेंद्र , अनिरुद्ध सहित सदस्य मौजूद रहे ।
