ऋषभदेव में विशाल रक्तदान शिविर 16 को
ऋषभदेव । स्थानीय एचडीएफसी बैंक एवं महावीर इंटरनेशनल ग्रुप के सयुक्त तत्वाधान में 16 दिसंबर 2023 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है । शिविर सयोजक डॉ विपिन जैन एवं उप प्रबंधक एचडीएफसी बैंक भरत मीणा ने बताया कि शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऋषभदेव पर 16 दिसंबर शनिवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक होगा । साथ ही नगरवासियों से ज्यादा ज्यादा संख्या में रक्तदान करने की अपील की है । उप प्रबंधक एचडीएफसी बैंक भरत मीणा ने कहा की एक व्यक्ति का रक्तदान 3 लोगो को जीवनदान प्रदान कर सकता है । इसलिए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करे । सयोजक डॉ विपिन जैन ने कहा की रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें।
