मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के आईसीसी ग्रामीण उद्यमिता प्रशिक्षण संस्थान मावली के द्वारा आयोजित महिला सिलाई प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ।
प्रशिक्षण में महिला सिलाई एवं वित्तीय साक्षरता के साथ-साथ उद्यमशीलता के गुणो पर विशेष सत्र हुए, इस प्रशिक्षण में 35 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया समापन में सभी महिलाओं को टूलकिट एवं सर्टिफिकेट वितरित किए गए इस दौरान प्रशिक्षण समन्वयक साकेत रंजन ट्रेनर, चंद्रकला सुथार, भानु प्रकाश शर्मा, रतन सिंह, दावत, वराजेंद्र वैष्णव मौजूद रहे।