स्कूल में बच्चों को स्वेटर बांटे
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील की ग्राम पंचायत फलीचड़ा में राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर ) के शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचडा की महिला शिक्षिकाओं द्वारा कक्षा 1-5 के विद्यार्थियों को शीत ऋतु से बचने के लिए स्वेटर वितरित किए गए।
जिसमें संस्था प्रधान संजय बडाला प्रतिवर्ष जरूरतमंद बच्चों को सर्दी के दिनों में स्वेटर वितरित करते है। इन्ही की प्रेरणा से महिला शिक्षिकाओं द्वारा नन्हें 52 बच्चों को स्वेटर वितरित किए।
इस दोरान राहुल मौर्य सुनील अटल, समसूदीन मंसूरी, उदय लाल सालवी, फतह लाल यादव, देवी लाल जाट, लहरी लाल जाट ,कालू सिंह , राजेश सालवी, लाड कुँवर, सुनीता मीणा, लीला खटीक, जोली चौधरी, प्रियंका चौधरी आदि उपस्थित रहे।
