विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर बैठक आयोजित

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के संबंध में पंचायत समिति सभागार में बैठक आयोजित की जिसकी अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास ने की, बैठक में उक्त यात्रा के स्वागत और पंचायतों मे लगने वाले कैंपों से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जागरुकता एवं योजनाओं में संतृप्तता लाना है।

बैठक में तहसीलदार रमेशचंद्र वढेरा, विकास अधिकारी शैलेंद्र पी खींची, नायब तहसीलदार सनवाड संपत सिंह भाटी,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ,अधिशासी अधिकारी दीपक सुथार सहित सभी ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!