मावली के साकरोदा में भामाशाह द्वारा स्वेटर वितरण किए

मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के साकरोदा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालक बालिकाओं को भामाशाह अध्यापिका रेखा गुसर द्वारा कक्षा 1 से 5 तक अध्यनरत विद्यार्थियों को शीत ऋतु से बचने के लिए बच्चों को स्वेटर वितरण किए गए । 35 बालक बालिकाओं को स्वेटर बांटे गए।

भामाशाह गुसर का विद्यालय परिवार के प्रधानाचार्य मधु लता गहलोत द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया ।इस दौरान लोकेश आमेटा, आरती वर्मा, कालू लाल जाट, नरेश पालीवाल, हीरालाल जाट, सरोज मोड, पूर्णाराम, नीलिमा काबरा, साधना भानावत, दिगम्बर प्रमोद गुप्ता आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!