सरकारी कर्मचारियों पर गहलोत की योजना का चला जादू : पोस्टल बैलेट में 56 प्रतिशत कर्मचारियों ने कांग्रेस चुनी और 43 प्रतिशत ने भाजपा

विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश के 3 लाख 73 हजार 257 अधिकारी-कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट के जरिये वोट डाले। इनमें सर्वाधिक 2 लाख 9 हजार 902 यानी 56.24 प्रतिशत वोट कांग्रेस को पड़े, जबकि भाजपा को एक लाख 63 हजार 355 यानी 43.46 प्रतिशत वोट मिले। प्रदेश की 199 सीटों में से 144 पर कर्मचारियों ने कांग्रेस को सर्वाधिक वोट दिए । उदयपुर जिले की आठ सीटों में से 6 पर कांग्रेस व 2 पर भाजपा को ज्यादा वोट मिले ।

पोस्टल बैलेट में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 1164 वोट खेरवाड़ा तथा भाजपा को 1093 वोट उदयपुर ग्रामीण सीट पर मिले। इन आठ सीटों पर कांग्रेस को 52.37 प्रतिशत तथा भाजपा को 47.62 प्रतिशत मत मिले। प्रदेश की सीटों की बात करें तो पोस्टल बैलेट का सबसे ज्यादा इस्तेमाल सूरतगढ़ सीट पर हुआ और यहां 4415 वोट पड़े, जबकि सबसे कम डूंगरपुर में सबसे कम 599 वोट डाले गए।

पोस्टल बैलेट से वोटिंग का ट्रेंड बता रहा है कि तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत की योजनाओं का सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों पर सकारात्मक असर रहा, लेकिन यह काम नहीं आया। प्रदेश की जनता ने भाजपा को 115 सीटों की सौगात देकर एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा के ट्रेंड को ही बरकरार रखा है। कांग्रेस को 69 सीटें मिली, जबकि शेष सीटों में से 3 बीएपी, 2 बसपा, 1 आरएलडी और 8 निर्दलीयों के नाम दर्ज हुई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!