गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में ऋषभदेव बंद रहा , रैली निकालकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

श्री राजपूत करणी सेना समेत  सर्व समाज की ओर से बंद के आव्हान पर ऋषभदेव  शान्ति पूर्वक बंद रहा | बंद में सयुक्त व्यापार संघ ने भी समर्थन दिया। जिसके चलते उपखंड मुख्यालयों पर व्यापरियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आक्रोश जताया | सयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश पंचोली के नेतृत्व में सर्व समाज  के लोग राम मंदिर के निचे  इकट्ठे हुए। जहा नारेबाजी की पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध भी जताया |   हत्यारों को फांसी देने की मांग वहीं सुखदेव तुम अमर रहे के नारे लगाए सर्व समाज ने  आक्रोश जताया | सर्व समाज ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सोंपा | इसके बाद  जमकर नारेबाजी की। हत्या की निंदा करते हुए आरोपियों को सरेआम गोली मारकर एनकाउंटर करने और  उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग रखी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!