मेनार मे स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त होने पर समस्त ग्रामवासियों ने पूरे गांव की ओर से किया महिला स्वास्थ्य कर्मी का अभिनंदन

बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया | सेठ मगनलाल जेठानंद पंचोंलिया राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेनार में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कर्मी सरोजनी एमएन के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को ग्रामीणों ने विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सेवानिवृत्त सरोजनी का समस्त ग्रामवासियों की ओर से माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। सरोजनी एमएन का 37 वर्ष का सेवाकाल पुर्ण होने पर सेवानिवृत्ति हुई है। विजयलाल दावोत ने बताया कि सरोजनी एमएन पिछले 30 सालों से मेनार मे पदस्थ है। सरोजनी एमएन का मूल गांव मानार तहसील छन्नूर जिला आल्ल्पयी (केरल) है और इनके पति रवि आर्मी में थे, जिनका 1997 मे बंगलौर से सेवानिवृत्ति हुई है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान व वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत ने सरोजनी द्वारा स्वास्थ्य विभाग मेनार में दी गई उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उत्कृष्ट सेवाएं हमारे लिए हमेशा पथ प्रदर्शन का कार्य करेंगी। एमएन का मेनार मे योगदान अच्छा रहा है, गांव की सेवा के लिए हर समय दिन-रात तैयार रहती थी। स्वास्थ्य कर्मी सरोजनी का कार्यकाल हम सबों के लिए प्रेरणास्रोत है।
सेवानिवृत्त व्याख्याता नाथूलाल रामावत ने कहा कि नौकरी में तो आना जाना और सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है और सरोजनी केरल की होने के बावजूद भी मेनार गांव की बेटी हो उस तरह गांव के लोगो की सेवा की है और किसी भी समय मरीजों की सेवा करने के लिए तैयार रहती थीं। जो हम सबों के लिए अनुकरणीय भी है। मौके पर सेवानिवृत्त कर्मी सरोजनी ने कहा कि ग्रामीणों व स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा काम करने के दौरान जो सपोर्ट मिला उसे मैं कभी भुला नहीं सकती हू। आप सभी ग्रामीणों व स्वास्थ्य कर्मियों का प्यार मुझे ताउम्र याद रहेगा। मौके पर विजयलाल एकलिंगदासोत, पूर्व उपसरपंच शंकरलाल मेरावत, हुक्मीचंद सांगावत, मांगीलाल लुणावत, भंवरलाल ठाकरोत, बंशीलाल उदावत, नाथूलाल रामावत, देवीलाल मेरावत, कन्हैयालाल ठाकरोत, मोहनलाल मेरावत, नारायणलाल उदावत, रमेश कानावत, सुरेश कुमार मेरावत, लक्ष्मीलाल दावोत, नर्सिंग स्टाफ दीपक मेनारिया, सुरेश कमावत, रमेश उदावत सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!