मावली महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित किए।
मावली,ओमप्रकाश सोनी | कस्बे के राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का 67वा महापरिनिर्वाण दिवस पर तस्वीर पर माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के सभी पदाधिकारीयो ने संकल्प लिया की महान पुरुषों द्वारा जो बताए गए मार्ग तथा आदर्श के पद चिन्ह पर चलकर राष्ट्र निर्माण करेंगे। साथ ही विद्यालयों में बालकों का सर्वांगीण विकास शिक्षा से हो सकता है तो हमें हमेशा शिक्षित बनकर संगठित रहकर संघर्ष करते हुए जीवन में विकास कर सकेंगे। इस दौरान शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, माधव लाल गमेती, गौरी शंकर खटीक सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
