गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में कल्याणपुर बंद, रैली निकालकर किया प्रदर्शन, जलाए टायर सौंपा ज्ञापन

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव | श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या के विरोध मेंकल्याणपुर वाकला आम्बा बस स्टेण्ड सर्कल पर आज राजपूत समाज जैन समाज सहित सर्वसमाज में आक्रोश रहा। कल्याणपुर से लेकर टोकर, पंड्यावाड़ा गांवों तक बाजार बंद रहे। राजपूत समाज के साथ सर्व समाज ने रैली निकालकर और टायर जलाकर प्रदर्शन किया | वही राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार न्याज मोहम्मद को ज्ञापन देकर आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है |
दिनदहाड़े सुखदेव की हत्या को लेकर थाना अधिकारी गणपतसिंह सिंह ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया वहीं कानुन व्यवस्था पुरी तरह से मुस्तैद दिखी
श्री राजपूत करणी सेना समेत राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों और सर्व समाज की ओर से बंद के आव्हान पर कल्याणपुर शान्ति पूर्वक बंद रहा | बंद में व्यापार संघ ने भी समर्थन दिया। जिसके चलते उपतहसील मुख्यालयों पर व्यापरियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आक्रोश जताया कल्याणपुर में बंद को लेकर आज सुबह से बाजार नही खुले। इक्का दुक्का दुकानें खुली, जिसे प्रदर्शनकारियों ने रैली के रूप में जाकर बंद करवा दिया। इसके बाद राजपूत समाज समेत सर्वसमाज के लोग वाकला आम्बा बस स्टेण्ड पर इकट्ठे नारेबाजी की पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध भी जताया हत्यारों को फांसी देने की मांग वहीं सुखदेव तुम अमर रहे के नारे लगाए सर्व समाज का भारी आक्रोश था वही हत्यारों को प्रशासन के दौरान एनकाउंटर करने की मांग रखी आक्रोशित युवाओं ने बस स्टेण्ड के सामने सलूम्बर रोड पर टायर जलाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद सड़क पर ही बैठकर जमकर नारेबाजी की। हत्या की निंदा करते हुए आरोपियों को सरेआम गोली मारकर एनकाउंटर करने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग रखी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!