भाजपा को बांसड़ा से मिले सर्वाधिक 1363 मत

बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । वल्लभनगर विधानसभा के प्रत्येक गांव गांव ढाणी ढाणी में भाजपा की सालों बाद जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छाई हुई है । भींडर पंचायत समिति के गांव बांसड़ा में मतगणना के दीन जैसे-जैसे प्रत्येक राउंड में भाजपा को बढ़त मिलती गई वैसे-वैसे मुख्य बस स्टैंड पर भाजपाइयों का हुजूम बढ़ता गया । कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टैंड सहित जगह-जगह प्रत्येक चौराहे पर जीत की खुशी का इजहार करते हुए सैंकड़ों पटाखों के साथ भारी आतिशबाजी की गई तो शाम में कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुई मिठाई बांटी और खिलाई गई । साथ ही मतगणना के घंटो बाद भी सेंकड़ों कार्यकर्ता मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के बाहर डांगी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं गांव के सैकड़ों नवयुवक डबोक स्थित डांगी के मकान पर भी पहुंचकर स्वागत किया । तत्पश्चात गांव पहुंचे कार्यकर्ताओं ने खेड़ा खूंट माताजी मंदिर प्रांगण में एक विशाल बैठक की और सभी समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया गया ।

ग्राम पंचायत में 686 मतों के बड़े अंतर से जीती भाजपा

आपको बता दे कि पिछले कई वर्षों के बाद दूबारा सबसे ज्यादा वोट भाजपा को मिले, ग्राम पंचायत बांसड़ा में कुल मतदाता 3149 में से 2234 मतदाताओं ने हो मतदान का प्रयोग किया था जिसमें सर्वाधिक मत भाजपा के उदयलाल डांगी को 1307 वोट मिले वहीं कांग्रेस को 621 वोट एवं जनता सेना को सबसे कम मात्र 226 मत ही मिले है । वहीं ग्राम पंचायत बांसड़ा के आकोदिया का खेड़ा एवं लालजी का खेड़ा गांव का मतदान केदारिया पंचायत के सुंदरपूरा बूथ पर हुआ जिसमें भी भाजपा को 56 वोट मिले इस तरह पूरी ग्राम पंचायत बांसड़ा से कुल 1363 मत मिले । भींडर पंचायत समिति क्षेत्र में सिर्फ भिंडर नगर पालिका क्षेत्र को छोड़कर भाजपा सभी बूथों पर प्लस में रही, पूरी नगर पालिका भींडर में भाजपा 3290 मतों से माइनस रही । वही भाजपा की सबसे ज्यादा एवं बड़ी लीड वल्लभनगर पंचायत समिति की सभी पंचायत से रही ।

लगभग 15 साल बाद हमारी पार्टी की बड़ी जीत

वल्लभनगर विधानसभा में लगभग 15 सालों बाद इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल पूरी तरह से खिल चुका है । हमारे यशस्वी विधायक आदरणीय उदयलाल जी डांगी रिकॉर्ड 20060 वोटों से चुनाव जीते हैं, हमें प्रत्येक गांव के प्रत्येक बूथ से जबरदस्त जनसमर्थन मिला है, में सभी समर्थकों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं । यह जीत सत्य और विश्वास की जीत है ।

वल्लभनगर पंचायत समिति की सभी पंचायतों से भाजपा को 11053 वोट की लीड तो भींडर पंचायत समिती की सभी पंचायतों से भाजपा को 4112 वोटों की लीड मिली वहीं नगर पालिका कानोड़ से 1035 वोट की लीड और कुराबड की सभी पंचायतो से 7381 वोटो की लीड से कुल 20291 वोटों से विधानसभा में भाजपा को जीत मिली ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!