वल्लभनगर के प्रवतर्क मनीष शर्मा के डीएसपी बनने पर राशन डीलरों व SDM जागरूक पत्रकार संघ ने किया सम्मान
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । कहते है कि किसी में अगर प्रतिभा हो तो आर्थिक विपन्नता भी उसके मार्ग में अवरोध पैदा नही कर सकती। वह निखर कर सामने आ ही जाती है। ऐसी ही एक प्रतिभा गांव चौमू में कुछ इस तरह निखरी कि वह दूसरे के लिए मिसाल बन गई।
आपको बता दे कि वल्लभनगर के प्रवतर्क मनीष शर्मा के डीएसपी बनने की खुशी में मंगलवार को वल्लभनगर भीण्डर और कानोड़ तहसील के राशन डीलरो द्वारा केदारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मनीष शर्मा ,प्रेम मेनारिया के सचिव भगवान लाल शर्मा ने की। इस दौरान SDM पत्रकार संघ के अध्यक्ष आर के गर्ग,कन्हैया लाल मेनारिया उपस्थित रहे।
भीमराज मेनारिया इत्यादि ने पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा की कार्यशैली को सराहा और उन्हें सम्मानित किया। राशन डीलरों ने मनीष शर्मा को पगड़ी पहनाकर बधाई दी। मौजूद लोगों ने शर्मा के संघर्ष व उपलब्धियों से युवाओं को प्रेरणा लेने का आह्वान किया किया। समारोह में कहा गया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि में रहने वाली शर्मा ने अपनी प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि पाई है। युवा भी अपनी प्रतिभा को निखारें और लगातार मेहनत कर आगे बढ़ें। बतौर मुख्य अतिथि नवचयनित डीएसपी मनीष शर्मा ने कहा कि जीवन में अगर सफलता को पाना है तो लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रयास करते रहें। कितनी भी मुश्किलें आएं घबराना नहीं चाहिए। अगर लक्ष्य स्पष्ट है तो कोई मार्ग में कोई बाधा नहीं बन सकता। अभिभावक अपने बच्चों के संस्कारों पर ध्यान रखें और जितना अधिक हो सके सही संगति में रहने को प्रेरित करें। बेटा बेटी में हमें भेदभाव नहीं करना चाहिए। बेटियां भी आज किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं।
इस दौरान प्रेम मेनारिया, चेतन जैन, भगवानलाल डांगी, भगवान लाल शर्मा, देवीलाल मेनारिया, कैलाश मेनारिया,बाबुलालबोरतलाई ,पुष्पेन्द्र दरो दरोली किरणपुर, श्याम लाल मोडी, पंकज,शुभम कुथवास,चेतन जैन लुणन्दा, कैलाश मेनारिया,भगवान शर्मा, प्रेम शंकर मेनारिया,भीमलाल मेनारिया,जगदी मेनारिया वाना, गणेशलाल, छगन शर्मा, बाबुलाल वल्लननगर, रमेश,सुरेश मेनारिया,नितेश लोहार मेनार तुलसीराम गुर्जर नवानियां दलीचन्द रोहीखेड़ा भगवानलालमावली,भेरुलाल रावत, नेमचन्द भोई, मांगु सिंह,संजयजारौली,पियुष,दिलीपमाहेश्वरी,रामलाल ,मधु,चौबीसा किशन, शंकर चौबीसा,मोती सिंह,भीमराज, देवीलाल,रमेशचन्द्र,बंशी लालइत्यादि भी उपस्थित रहे।
