परिवार के साथ जा रहे बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज की कार पर पथराव : काच टूटकर लगा पत्थर ; मुंह और जबड़े में चोट

डूंगरपुर । बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज की कार पर शनिवार देर रात बदमाशों ने पथराव कर दिया। कार का कांच टूटकर पत्थर उनके मुंह पर लगा। इससे मुंह ओर जबड़े में चोट आई है। कार में उस वक्त उनकी पत्नी और 2 बच्चे भी साथ थे। गंभीर घायल महंत अच्युतानंद महाराज को पहले सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें अहमदाबाद के लिए रेफर कर दिया है।

बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज की कार पर पथराव से कार के काच और डैशबोर्ड टूट गया।

वागड़ के प्रमुख तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज शनिवार को अपने घर सरोदा गए थे। देर रात को महंत अच्युतानंद महाराज, उनकी पत्नी और बच्चे कार से बेणेश्वर धाम जाने के लिए निकले। सरोदा के पास पुलिया पर रात के अंधेरे में अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। कार पर अचानक पथराव से डर गए। एक पत्थर साइड का काच तोड़कर महंत अच्युतानंद महाराज के मुंह पर लगा, जिससे महंत के मुंह ओर जबड़े में चोट आई और खून बहने लगा। वहीं, कार में सवार उनकी पत्नी और बच्चे घबरा गए। पथराव के बाद बदमाश भाग गए।

घायल महंत को उनके अनुयायी सागवाड़ा के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, जहां घायल महंत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें देर रात अहमदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, महंत पर हमले की घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, सांसद कनकमल कटारा समेत कई लोगों ने भी उनके हालचाल जाने। वहीं, सरोदा थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी में है, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!