उदयपुर जिले में 73.32 प्रतिशत मतदान,वोट देने आए एक बुजुर्ग वोटर की मौत, प्रत्याशियों को अब 3 दिसंबर का इंतजार

उदयपुर की आठ सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। जिले में 73.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे पहले जिले शाम पांच बजे तक शाम 5 बजे तक 64.98, दोपहर 3 बजे तक 53.28, दोपहर 1 बजे तक 37.6, सुबह 11 बजे तक 21 प्रतिशत और सुबह 9 बजे तक 9.04 फीसदी मतदान हुआ था। आठ सीटों पर 73 प्रत्याशी आमने-सामने थे।

विधानसभा चुनाव 2023 में उदयपुर जिले में 73.32% मतदान हुआ

 

               पिछले दो चुनाव में मतदान का प्रतिशत

नए मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। वोट देने के बाद मतदाताओं ने पोलिंग बूथों पर बने सेल्फी पांइट पर सेल्फी ली। उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के हिरणमगरी सेक्टर चार स्थित सेंट एंथोनी स्कूल मतदान केन्द्र पर एक बुजुर्ग मतदाता की मौत हो गई थी। वहीं वल्लभनगर के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से वोटिंग देरी से शुरू हुई थी।

                आठों विधानसभा में कुल मतदाता

मतदान करने आए बुजुर्ग की मौत : उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के हिरणमगरी सेक्टर चार स्थित सेंट एंथोनी स्कूल मतदान केन्द्र पर मतदान करने आए 69 साल के सत्येंद्र कुमार अरोड़ा की मौत हो गई। वे सेक्टर चार के पूजा नगर में रहने वाले थे और वोट देने के लिए खुद ही साइकिल पर आए थे। मतदान कक्ष में जाने से पहले बेहोश होकर गिर गए। उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

             कुल मतदान केन्द्र

कुल 2,214 मतदान केंद्र

जिले में कुल 2,214 मतदान केंद्र बनाए गए है, इसमें 5 सहायक बूथ भी शामिल हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!