बांसडा : मतदान के लिए मतदाताओं का उत्साह
बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । ग्राम पंचायत में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ युवाओं का उत्सव देखा गया सुबह में भाग नंबर 102 में ईवीएम मशीन में टेक्निकल इशू आने के कारण एक घंटा लेट चली लेट के कारण उसे बूत पर दोपहर तक भीड़ दिखाई दी। भाग नंबर 103 पर समय 7:00 बजे मतदान शुरू हो गया सुबह सर्दी होने पर भी लोगों की भीड़ रही दोपहर में कम दिखाई दे शाम को 3:00 बजे बाद भीड़ पुन दिखाई दी।
मतदाताओं ने दिखाया मतदान के लिए उत्साह, भाग संख्या 104 केदारिया पर शाम 5:30 बजे तक मतदाताओं की लगी दिखी कतारें, शांति पूर्ण 73.52 प्रतिशत हुआ मतदान। बांसड़ा में भाग संख्या 100 पर 77.52% भाग संख्या 102 पर 67.34% व भाग संख्या 103 पर 71.04% हुआ मतदान।
