वल्लभनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डांगी ग्रामों/कस्बों में पहुंचकर सभाओं के माध्यम से मांग रहे है समर्थन,सभाओं में भारी संख्या में जुट रहे है ग्रामवासी

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान में चुनाव को एक हफ्ते से भी कम समय रह गया है।प्रत्याशी अधिक से अधिक लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन व सहयोग का आग्रह कर रहे हैं। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उदयलाल डांगी अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत पातु खेड़ा, फिला, हातीदा, मजावड़ा, बाठराड़ा की ढाणी, मणिगपुरा,भोपाखेड़ा,मेनार ग्राम में पहुंचे जहा ग्रामवासियों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए प्रत्याशी उदयलाल डांगी ने वल्लभनगर सहित समूचे राजस्थान में बदलाव की बात कही।साथ ही साथ कहा की कांग्रेस सरकार की गारंटी केवल चुनावी घोषणाएं है,कांग्रेस की सरकार को बीते 5 सालों में जनता की सुध नहीं थी लेकिन जैसे जैसे चुनाव समीप आने लगे तो घोषणाओं और गारंटी के खोखले वादे जनता से किए जाने लगे है।देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में अभूतपूर्व विकास हुआ है।राजस्थान में भी जब भाजपा की सरकार बनेगी तो केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार मिलकर राजस्थान के विकास का नया आयाम लिखेंगे।वल्लभनगर विधानसभा में वर्षों से जो जल की समस्याएं हैं उन्हे केंद्र की भाजपा सरकार ने मोदी के नेतृत्व में घर घर जल पहुंचकर समास्याओं का निराकरण करने का कार्य निरंतर कर रहीं है।इस मौके पर वल्लभनगर विधानसभा के तमाम मंडल अध्यक्ष, जिले के पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता, ग्राम के वरिष्ठ जन, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!