रंगोली एवं मार्च द्वारा दिया मतदान का संदेश

मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों के तहत आम मतदाताओं को जागरूक करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव 2023, मतदान दिवस 25 नवंबर 2023 का व्यापक प्रचार प्रसार की निरंतरता में उपखंड कार्यालय मावली में रंगोली कार्यक्रम रखा गया। तत्पश्चात महिला मार्च ( रैली) के माध्यम से मावली कस्बे के मुख्य बाजार से रैली का आयोजन किया गया।

जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मेडिकल विभाग से आशा सहयोगिनी आदि मौजूद रहे। अच्छी रंगोली बनाने वाली महिलाओं को उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी द्वारा मोमेंटो एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद महिला मार्च (रैली) को उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें मतदाताओं को जागरुक करने के लिए *वोट करूंगी तभी तो बढूंगी* आदि चुनाव संबंधी नारे बुलवाए गए तथा रैली मावली के मुख्य बाजार से होती हुई पुराने बस स्टैंड पहुंची। जहां पर मानव श्रृंखला बनाई गई तथा मतदान से संबंधित शपथ भी दिलवाई गई। जिसमें मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनावी नारे बुलवाए गए तथा मतदान दिवस को मतदान अवश्य करें का संदेश दिया गया। स्वीप रैली में रिटर्निंग अधिकारी (उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट) तथा विकास अधिकारी द्वारा छपाई गई अपील भी महिलाओ एवं मुख्य बाजार में समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं आमजन को बांटी गई ।इस कार्यक्रम में स्वीप कोऑर्डिनेटर देवी काठात एवं सुरेश कुमार देशबंधु ,विकास अधिकारी शैलेंद्र पी खिंच , महादेव साहू , रघुनाथ सिंह राठौड़, कनिष्ठ सहायक जयप्रकाश त्रिपाठी , नरेगा सचिव स्वीप टीम के सदस्य बालकृष्ण दाधीच ,बाबर लाल गमेती दिनेश सिहं राव,योगेश आमेटा, अरविंद सिंह राव, अभिषेक चौधरी कंप्यूटर अनुदेशक सुमित्रा दाधीच,नीतू चौधरी, सुशीला जोशी ,चंचल शर्मा, मंजू राव, कृष्णा गुर्जर, कौशल्या सेन, दुर्गा गोस्वामी, कृष्णा राजपूत, संतोष वैष्णव, मंजू देवड़ा आदि उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!