कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को मिल रहा है लाभ – प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत
काग्रेस प्रत्याषी प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने किया विधानसभा क्षैत्र का दौरा
उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । वल्लभनगर विधायक एंव काग्रेस प्रत्याषी प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने विधानसभा क्षैत्र के भोपाखेड़ा ,अमरपुरा खालसा, वल्लभनगर सहित आसपास के गांवों दौरा कर आमजन से मिलकर काग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए विधानसभा क्षैत्र में करवाये गये विकास कार्यो की जानकारी दी । कुराबड में आयोजित होने वाली कांग्रेस की विशाल जनसभा को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे जिसके लिए आम जनता से अपील करते हुए आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए भी आग्रह किया। तो वही जनसंपर्क के दौरान गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी शक्तावत के पुत्र विंध्यराज सिंह एवं पुत्री गौरवी शक्तावत ने भी जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान गांवों में पहुंचने पर विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है तो वहीं कई स्थानों पर फलों व गुड़ से तोलकर स्वागत किया जा रहा है।
जनसम्पर्क के दौरान कार्यकर्ताओ एंव विधानसभा क्षैत्रवासियो को सम्बोधित करते हुए वल्लभनगर विधायक एंव काग्रेस प्रत्याषी प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने कहा की काग्रेस सरकार हमेशा 36 कौम को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के सभी गांवों ,फलों ,कस्बो व नगरो का समान विकास करती है। जो धर्म एंव राम की बात करते है तो राम तो कण कण में और सभी के मन में बसे हुए है। कोई ऐसा देषवासी नही है जिसके मन में राम नही बसे हुए है। राजस्थान सरकार ने आज शिक्षा के क्षैत्र में काम करते हुए हर गरीब का बच्चा भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके ऐसी व्यवस्था की , चिकित्सा के क्षैत्र में मुंख्यमत्री चिरजीवी योजना एक वरदान साबित हुई है। कानोड़ नगर में मॉडल चिकित्सालय के लिए 50 लाख की स्वीकृति, कानोड़ नगर में आईटीआई, कुराबड़ , भीण्डर, वल्लभनगर में महाविद्यालय की मांग को सरकार ने पुरा करते हुए राजकीय महाविद्यालय खोल दिया , आईटीआई के साथ ही तहसील के भवन के काम की सौगाते दी। विधानसभा परिवार मे सभी को एक समान एक साथ विकास के काम दिये है जिससे उस क्षैत्र का चहुमुखी विकास हुआ है। काग्रेस द्वारा जारी की गई 7 गांरटीयो की जानकारी दी और कहा की काग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओ के खातो में हर साल दस हजार रुपये आयेगे यह गांरटी काग्रेस सरकार दे रही है।
हर गरीब सोचता है मेरा बच्चा भी अग्रेजी माध्यम में पढाई करे लेकिन विपक्षी कहते है कि अग्रेजी माध्यम से क्या होगा तो आज में इस मंच के माध्यम से कहना चाहती हु की विपक्षीयो के बच्चे क्यु अग्रेजी माध्यम में पढ रहे है काग्रेस सरकार बनी तो राजस्थान का हर विद्यालय अग्रेजी माध्यम होगा जिससे गरीब का बच्चा भी अग्रेजी की षिक्षा प्राप्त कर सकेगा। दो सालो में जो आपने मांगा वो सभी मांगे पुरी हुई है ।
वल्लभनगर विधायक एंव काग्रेस प्रत्याषी प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा की झाला साहब ने ढाई साल पार्टी के लिये सघर्ष किया और फिर उनका टिकट कट गया तो विपक्ष को पता नही उनकी नाव कौन पार लगायेगा हर बार टिकिट बदला जा रहा है जो व्यक्ति खुद अपने स्टेण्ड पर नही है जो व्यक्ति खुद इतनी नावो में सवार है कि बीच में कही ड़ुब जायेगा खुद उसे नही पता किनारा कही मिलेगा या नही अगर व्यक्ति एक नाव में सवार होगा तो उसे किनारा मिलेगा।विधानसभा क्षैत्र के विकास में भागीदारी निभानी है तो आप सभी को तय करना है कि आपका विकास कौन करवा सकता है उसे चुनो।
मेरी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नही है बात तो सिद्वातो और विचारो की है राम के नाम पर वोट मागने पर कहा की राम को वोट के लिये मत बाटो राम तो सभी के और सभी के मन व कण कण में विध्यमान है। विपक्षी कहते है कि 70 सालो में काग्रेस ने क्या किया तो आज देष में सुई से लेकर हवाईजहाज तक काग्रेस की देन है वल्लभनगर विधानसभा क्षैत्र में सड़क , बिजली , पानी सहित जो मुलभुत सुविधाए आज दिख रही है वो सभी काग्रेस की देन है। वल्लभनगर विधानसभा में किसी पार्टी ने विकास करवाया तो काग्रेस है ।
