भगवान ऋषभदेव मंदिर में भक्तामर विधान कर सुप्रकाशमती ससंघ सम्मेद शिखर की यात्रा रवाना

गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमती माताजी के सानिध्य में ऋषभदेव मंदिर में भक्तामर विधान कर सम्मेद शिखर की यात्रा का संकल्प लिया। इसके बाद वे यात्रा पर रवाना हो गई। समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया कि विधानाचार्य वरिषेण वाणावत ने मंत्रोच्चार कर राजमल कोठारी परिवार ने वेदी पर 48 भक्तामर के रिद्धि मंत्रों एवं काव्यों पर अर्घ्य समर्पित किया।

महामंत्री प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि आर्यिका ससंघ ने भगवान ऋषभदेव के दर्शन कर सम्मेद शिखरजी में अगले चातुर्मास के लिए प्रस्थान किया। संघ में प्रज्ञामती माताजी झाड़ोल से उदयपुर में सम्मिलित होंगी। संघ में कुल 9 आर्यिका माताजी होंगी। यह पैदल यात्रा उदयपुर से सम्मेद शिखर जी तक 1700 किलोमीटर की होगी। इसमें उदयपुर के कई समाजजन साथ में रहेंगे। आर्यिका संघ ने विहार कर उदयपुर की ओर प्रस्थान किया। कई श्रावकों-श्राविकाओं ने विदाई दी। इस मौके पर समाज के राज मल कोठारी, अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री प्रदीप कुमार जैन, उपाध्यक्ष धनपाल भंवरा, धर्म मंत्री मुकेश गांधी, सुरेश कुमार कोठारी, जयप्रकाश वाणावत, चंद्रेश भेरवोत, सुरेंद्र कुमार गांधी, तीर्थ रक्षा कमेटी के महामंत्री प्रद्युम्न भंवरा, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हितेश भंवरा, चिराग गांधी, महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना पंचोल, वनिता गंगावत, पदमावती कोठारी, स्नेहलता वनावत, पुष्पा देवी, कोकिला भंवरा, राजुल नोगामा, चारुमती, पूनम, रीना दोवडिया सहित कई समाजजन उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!