वल्लभनगर विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी उदयलाल डांगी को मिल रहा है प्रचंड समर्थन

अपने जनसंपर्क कार्यक्रमों के तहत वल्लभनगर में विकास का उदय करने जनता के समक्ष जा रहे है

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान में जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं सभी पार्टियों के प्रत्याशी जन जन के समक्ष पहुंचकर समर्थन का आग्रह कर रहे हैं। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उदयलाल डांगी अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत कच्छेर की ढाणी,कच्छेर,मोडी गांव में पहुंचे,जहां पर ग्रामवासियों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए डांगी ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत के बढ़ रहे प्रभाव की बात की साथ ही वल्लभनगर विधानसभा की बात करते हुए उन्होंने लोगों से कहा कि वल्लभनगर में दशकों से विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है।आजादी के पश्चात आज भी वल्लभनगर की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।उपस्थित ग्राम वासियों से उदयलाल डांगी ने दशकों से उपेक्षा झेल रहे वल्लभनगर के विकास को बढ़ाने इस बार भाजपा को विजयी बनाने के आव्हान किया।इस मौके पर वल्लभनगर विधानसभा के तमाम मंडल अध्यक्ष, जिले के पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता, ग्राम के वरिष्ठ जन, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!