मावली विधानसभा में भाजपा का कुनबा मज़बूत हुआ
मावली,ओमप्रकाश सोनी । भाजपा के बादल शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुडली के पंचायत प्रतिनिधि पूर्णशंकर नागदा भाजपा में शामिल।इसी क्रम में
लालाराम पुरोहित ने भाजपा में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी कृष्णगोपाल पालीवाल को समर्थन दिया।वर्तमान नउआ उपसरपंच लालाराम पुरोहित का अपने क्षेत्र में अच्छा संपर्क है।पूर्व में दो बार सरपंच भी रह चुके पुरोहित से भाजपा को जनमानस का समर्थन मिलेगा।इसी प्रकार मावली टैक्सी यूनियन में अध्यक्ष वीर सिंह गुर्जर के साथ कुलदीप वैष्णव,मुश्ताक खान,विकास गाडरी के साथ बहुत से सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन।वरिष्ठ शिक्षक नेता मदन श्रीमाली और लोपडा के सेवानिवृत्त ग्रामविकास अधिकारी राजेन्द्र पालीवाल ने भाजपा से जुड़कर अपना समर्थन दिया।सभी ने भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों से प्रभावित होकर गोपालकृष्ण पालीवाल को समर्थन देकर ,भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।
